Break some Hearts ❤️



ब्रिटानिया के लिटिल क्लासिक हर्ट्स के पैकेट को पकड़ते ही उस पर लिखी Break some Hearts  वाली लाइन ध्यान खींच लेती है.. उचित ही लिखा है आज की पीढ़ी दिल ही तो टेस्ट करती है और टेस्ट कर तोड़ देती है, कंपनी भी समझती है आज की पीढ़ी के मनोरंजन के लिए विडियो गेम या फिल्म से अधिक भावनाओं से खेलना अधिक पसंद करती है,छोटे छोटे बच्चे प्यार के मायने जानने लगे इस कारण ...एक साला हम थे लव यू बोलते वक्त प्रेम पर ध्यान कम, पिताजी के गुस्साए चेहरे का ध्यान अधिक रहता था।

आजकल तो इसको ले एक प्लानिंग स्ट्रेटजी चल रही है ,फूल प्लानिंग के साथ हम प्यार के मैदान मे उतरते है..एक से दिल का मेल टुटा ठीक चौथे दिन नहा खा फिर लग गये दूसरे दिल से मेल करने और तो और आजकल चारों तरफ यही छाया हुआ है विज्ञापन,इमोजी, टी-शर्ट लोगो, गिफ्ट्स हर जगह प्यार थोक मे बेचा जा रहा और हर जगह है बस कमी है तो दिल मे इसके लिए जगह नही है..अरे लंबी रेस के घोड़ों , प्रेम किसी तैयारी के साथ या सोच समझकर नहीं किया जाता ,तैयारी  के साथ युद्ध किया जा सकता है और सोच समझ कर राजनीति की जा सकती किन्तु  प्रेम नहीं ,प्रेम तो यूँ ही अचानक हो जाता है, बिना किसी तैयारी के बिना किसी सोच के।

अब तो हम भगवान को भी नही बक्श रहे पहले बस चपेटे मे राधा रानी थी अब धीरे धीरे पार्वती मैया भी आ गयी है और कुछ तो प्रेम के नाम से शुरू हो  बुद्धतव प्राप्ति की खोज में निकल पड़ते है और 

 विचारधारा ऐसे मोड़ते है कि Budweiser से और धुंआ धुंआ खेलने लगते है ...दोष किसे दे विज्ञापनों को , ब्रांड या फिल्म या हमारी पीढ़ियों के नायक नायिका को या खुद को कोसे की हम इस दौर मे जन्म लिए कि यहां प्यार सब जगह है बस दिल मे नही है।